29 Mar 2024, 07:04:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केरल में कोरोना के 3,382 नए मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2020 9:32PM | Updated Date: Nov 30 2020 9:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 3,382 नए मामले सामने आए और 6,055 मरीज स्वस्थ हुए है। श्री विजयन ने आज शाम यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज सामने आए नए मामलों में     2,880 मामले व्यक्तियों के संपर्क से संक्रमित तथा 405 मामलों के संक्रमण का स्रोत अज्ञात है।
संक्रमित लोगों में 33 स्वास्थ्य कर्मचारी थे।’’ इस बीच कोरोना से 21 लोगों की मौत होने से राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,244 हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में 34,689 नमूनों का परीक्षण किया गया और परीक्षण पॉजिटिव दर 9.75 प्रतिशत है। अब तक कुल 62,62,476 नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 5,38,713 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, जबकि 61,894 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है।इस समय राज्य में  3,11,770 व्यक्ति निगरानी में हैं इनमें से 2,96,094 घरेलू आईसोलेशन या संस्थागत क्वारंटीन में है और 15,676 अस्पतालों में भर्ती है। आज कुल 1,481 लोग अस्पतालों में भर्ती हुए।राज्य में अभी 504 हॉटस्पॉट हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »