25 Apr 2024, 19:34:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

माहेश्वरी की पार्थिव देह उदयपुर पहुंची, मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2020 9:22PM | Updated Date: Nov 30 2020 9:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 उदयपुर । राजस्थान की पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी का पार्थिव देह आज शाम सड़क मार्ग से उदयपुर लाया गया।   सूत्रों के अनुसार राजसमंद विधायक श्रीमती माहेश्वरी का पार्थिव शव एम्बुलेंस से आज उदयपुर पहुंची। इसी दौरान श्रीमती माहेश्वरी की पार्थिव देह जब राजसमंद पहुंची तो हेलीकाप्टर से उस पर पुष्प वर्षा की गई।

  श्रीमती माहेश्वरी की पार्थिव देह मंगलवार प्रात: आठ से 9:30 बजे तक अम्बा माता स्कीम उनके आवास पर दर्शनार्थ रखा जाएगा इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार प्रात: 10:30 बजे उनके निवास स्थान अम्बामाता स्कीम उदयपुर से रानी रोड़ मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित अनेक पक्ष विपक्ष के उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »