29 Mar 2024, 19:24:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मेनका कल से तीन दिन तक अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2020 9:12PM | Updated Date: Nov 30 2020 9:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुलतानपुर।  पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी एक दिसम्बर को तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर आ रही है। सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने आज यहाँ कहा क वो मंगलवार को दिल्ली से सड़क मार्ग से आगरा -  लखनऊ एक्सप्रेस वे होते हुए लखनऊ तथा वहां से हैदरगढ़ पहुंचेगी। सुलतानपुर  में पार्टी नेताओं के यहाँ तीन वैवाहिक समारोह में शामिल होगी। सांसद मेनका गांधी 2 दिसम्बर को आवास  पर जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होगी। फिर कुछ परिवारों में शोक  प्रकट  करने जायेंगी । फिर कई जगहों पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होगी। सांसद मेनका  संजय गांधी 3 दिसम्बर को क्षेत्रीय समस्याओं को सुनेगी । लौहर पश्चिम में जनता दर्शन का आयोजन किया गया है । समन्वय समिति की बैठक में भी शामिल होगी।  उसी दिन सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »