28 Mar 2024, 15:03:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भोपाल के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर शिवराज ने बैठक ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2020 1:42PM | Updated Date: Nov 29 2020 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां भोपाल के विकास, सौंदर्यीकरण और कानून व्यवस्था के संबंध में एक बैठक बुलाकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बैठक में भोपाल संभाग आयुक्त कवींद्र कियावत, कलेक्टर अविनाश लवानिया और पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वाली, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, आयुक्त जनसंपर्क डॉ सुदाम खाडे, जनसंपर्क संचालक आशुतोष प्रताप सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मकरंद देउस्कर और अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

चौहान ने बैठक में कहा कि भोपाल के विकास की रणनीति दो सप्ताह में तैयार की जाना चाहिए। कानून व्यवस्था पर निगरानी भी होना चाहिए और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के साथ ही सुशासन लागू करें। सौंदर्यीकरण के प्रयास भी किए जाएं और स्वच्छता में भोपाल उदाहरण बनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भोपाल के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्वशासन मूल मंत्र हो। भोपाल को मॉडल बनाया जाए। नागरिकों को समय पर आवश्यक सेवाएं मिलना चाहिए। सरकार अपराधियों के लिए 'वज्र से अधिक कठोर' और सज्जनों के लिए 'फूल से भी कोमल' होना चाहिए। उन्होंने भोपाल मेट्रो रेल के कार्यों की जानकारी लेते हुए कार्य की गति बढ़ाने के लिए कहा। किसी भी कार्रवाई में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि गरीब की रोजीरोटी नहीं छिनने पाए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »