29 Mar 2024, 14:23:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बेटियों की सुरक्षा की बात करना भी योगी राज में अपराध : संजय सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2020 12:26AM | Updated Date: Nov 26 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिये शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना भी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में अपराध हो गया है। सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा कि शिया धर्मगुरु मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक के निधन की वजह से पार्टी ने अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। कल हुई घटना का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि योगी राज में लोकतंत्र नहीं बचा है। जायज मुद्दों को लेकर यदि कोई आवाज उठता है तो उसे जेल में डलवा दिया जाता है।
 
उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में बच्चियों व महिलाओं के साथ रेप की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में मुजफ्फरनगर में नौवीं की एक छात्रा ने छेड़खानी से तंग आकर खुद को जला कर आत्महत्या कर ली। पूरे प्रदेश में आज बच्चियां न्याय ना मिलने पर आत्महत्या करने को मजबूर हो रही है। यदि बेटियों के लिए कोई आवाज उठता है तो उसे योगी की पुलिस अपमानित कर जेल में डाल देती है। आप नेता ने कहा कि उनकी पार्टी सभी मुद्दों को लेकर चरण बद्ध तरीके से सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगी और सरकार चाहे तो उन पर कितने भी मुकदमे दर्ज करा सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »