29 Mar 2024, 19:49:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना चेन तोड़ने के लिये टेस्ट महत्वपूर्ण - मुख्यमंत्री योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2020 12:18AM | Updated Date: Nov 26 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में प्रतिदिन 01 लाख 78 हजार से  अधिक कोविड-19 की टेसिं्टग क्षमता अर्जित किये जाने पर संतोष व्यक्त करते  हुए आज कहा कि संक्रमण की चेन को तोड़ने में टेसिं्टग  कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री आज यहां उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे  थे। उन्होंने कोविड-19 के दृष्टिगत पूरी सतर्कता और सावधानी बरतने पर बल  दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के बारे में लोगों को निरन्तर  जागरूक किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम पूरी  सक्रियता से संचालित हो।

उन्होंने कहा कि मास्क के अनिवार्य उपयोग तथा सोशल  डिस्टेंसिंग के पालन पर पूरा ध्यान दिया जाए। भीड़ एकत्र न हो, इसके प्रति  लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने मास्क लगाने के सम्बन्ध में प्रभावी  प्रवर्तन कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने  कहा कि अधिक संक्रमण दर वाले जिलों पर विशेष ध्यान देते हुए केस मैंिपग की  जाए।

इसके परिणाम के आधार पर रणनीति बनाते हुए कोविड-19 के नियंत्रण की  प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने इस सम्बन्ध में आर0टी0पी0सी0आर0  केन्द्रित फोकस टेसिं्टग किये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ तथा  गाजियाबाद में कोविड-19 की रिकवरी दर को बेहतर करने के लिए चिकित्सा  व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। उन्होंने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की कार्यवाही को  प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर  को सक्रिय बनाये रखने के निर्देश भी दिए है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »