19 Apr 2024, 23:48:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पटेल के जाने से गुजरात ने सार्वजनिक जीवन के एक अभिभावक को खो दिया - मुख्यमंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2020 7:26PM | Updated Date: Nov 25 2020 7:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कांग्रेस के कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आज कहा कि राज्य  ने सार्वजनिक  जीवन के एक अभिभावक को खो दिया है। रूपाणी ने अपने शोक संदेश में कहा कि बरसों तक कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी बनकर विशेषकर सलाहकार के तौर पर उन्होंने कांग्रेस की गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा योगदान दिया था।

 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने पटेल के निधन को प्रदेश कांग्रेस, राष्ट्र और उनके स्वयं के लिए एक बड़ी व्यक्तिगत क्षति कÞरार दिया है। उन्होंने कहा कि दल के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक परेश धानाणी और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने भी पटेल के निधन पर शोक जताया है। मूल रूप से गुजरात के भरूच जÞलिे के निवासी पटेल का आज तड़के नयी दिल्ली के एक अस्पताल में कोरोना संक्रमण से पैदा हुई जटिलताओं के चलते निधन हो गया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »