20 Apr 2024, 14:32:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वन से होने वाले रोजगार से युवाओं को जोड़ा जायेगा- मुख्यमंत्री शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2020 12:24AM | Updated Date: Nov 25 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उमरिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वन से होने वाले व्यवसायों से युवाओं को जोड़ा जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान आज उमरिया जिले के बांधवगढ़ के गुरुवाही हेलीपैड पर क्षेत्रवासियों से चर्चा करते हुए कहा कि वन से होने वाले व्यवसायों से युवाओं को जोड़ कर उन्हें जीविका के साधन उपलब्ध कराये जाएगें। चौहान आज बांधवगढ़ में वन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि वन और उससे चलने वाले व्यवसाय पर विशेष निर्णय लिये जाएगें। मुख्यमंत्री के उमरिया हवाई पट्टी पहुंचने पर उनका स्वागत नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »