29 Mar 2024, 03:10:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर: जुआ के अड्डे पर आरोपियों की दबिश, 40 लोग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2020 12:58AM | Updated Date: Nov 23 2020 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर की अपराध शाखा पुलिस ने जंगल में अवैध रूप से संचालित जुआ के अड्डे पर दबिश देकर 40 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) गुरुप्रसाद पराशर ने आज बताया कि खुडैल थाना क्षेत्र के भडकिया गांव के जंगल में संचालित जुआ के अड्डे की सूचना मिली थी। कल यहां योजना बनाकर दबिश दी गई।
 
मौके से दो अड्डे के संचालकों  सहित 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लगभग 3 लाख रूपये से ज्यादा की नगदी, 05 चारपहिया वाहन और 01 दुपहिया वाहन किया भी बरामद किया है। जुआ खिलाने वाले आरोपियों की पहचान बागली जिला देवास निवासी मोनू शिवहरे और गोविन्द खटीक के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से पूछाताछ शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »