28 Mar 2024, 18:47:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राहुल बिहार चुनाव प्रचार में कर रहें हैं गलत बयानबाज़ी: विजयवर्गीय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2020 12:21AM | Updated Date: Oct 31 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आज कहा कि गांधी बिहार में चुनावी सभाओं के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछते हुए गलत बयानबाजी कर रहें हैं। विजयवर्गीय ने यहां अपने गृह नगर इंदौर में भाजपा द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि गांधी चुनावी सभा में चीनी सेना को लेकर मोदी से सवाल पूछते हुए गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि गांधी इस तरह की  गलत बयानबाजी करके हमारी सेना का मनोबल तोड़ रहें हैं। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि जब अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिया गया था, तब डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा आज देश के वातावरण को बदलने में भाजपा और मोदी की क्या भूमिका है, सब जानते है। उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि कांग्रेस के जिस किसी नेता में खुद्दारी थी, वे कांग्रेस छोड़ भाजपा में आ गए हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा कि युवाओं को कांग्रेस में भविष्य नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा हमारे नेता मोदी ने कहा था कि ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ बनाना है, भविष्य में कांग्रेस शून्य होती दिख रही है। विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने के संदर्भ में दोहराया कि हम चाहते तो पहले ही सरकार गिरा सकते थे, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर हमने ऐसा नहीं किया।
 
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार खुद उनके नेताओं की नाराजÞगी से गिर गयी। इसमें भाजपा का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने उपचुनाव के लिए भी कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा महासचिव ने यहां चुनाव प्रचार में कमलनाथ पर लोक आचरण और अमर्यादित शब्दों का उपयोग प्रारम्भ करने का आरोप भी लगाया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »