20 Apr 2024, 16:08:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कमलनाथ का शिवराज को जवाब - जो बेदाग थे वो बेदाग ही रहेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2020 6:26PM | Updated Date: Oct 30 2020 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो बेदाग थे वह बेदाग ही रहेंगे। कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री चौहान के आज दिए बयान पर लिखा है कि जो बेदाग थे वो बेदाग ही रहेंगे, इसकी गवाह तो वर्षो से खुद जनता है और जिनके चेहरे दागदार है, वो हमेशा दागदार ही रहेंगे।
 
उन्होंने कहा कि इसकी गवाह भी वर्षो से खुद जनता है। कमलनाथ ने चौहान से कहा कि आपने सही कहा दागदार चेहरों के दाग दुनिया भर के वाशिंग पाउडर से भी धूल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हर दागदार को बेदाग बनाने वाली वाशिंग मशीन में भी वो दाग धूल नहीं सकते और दुनिया भर में ऐसी कोई भी वाशिंग मशीन अभी तक नहीं बनी है जो इन दागदार चेहरों के गहरे दागों को धो सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »