20 Apr 2024, 09:43:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेसी बौखलाहट में कर रहें हैं खरीद फरोख्त की बातें: विष्णुदत्त शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2020 12:21AM | Updated Date: Oct 27 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आरोप लगाते हुए आज कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी बौखलाहट के चलते खरीद फरोख्त की बातें कर रहे हैं। शर्मा ने यह बाते यहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 28 विधानसभाओं के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपनी नैया डूबती नजर आ रही है। कांग्रेस के पास आरोप लगाने के अलावा कुछ भी बचा नहीं है।
 
प्रदेश में कांग्रेस की जमीन खत्म हो गयी है। यह सब उसी की बौखलाहट है और इसीलिए वह खरीद फरोख्त की बातें कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ, छल और कपट के आधार पर मध्यप्रदेश में सरकार बनाई थी और उस सरकार को 15 माह चलाया। इन 15 महीनों में कांग्रेसी प्रदेश के विकास की जगह खुद का विकास करने में लगे रहे। लेकिन अब कांग्रेस पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी है। मध्यप्रदेश की जनता ने उन्हें पहचान लिया है।
 
जनता की नजरों में कांग्रेस का नेतृत्व अपनी विश्वसनीयता खो चुका है। कांग्रेस और उसके नेताओं के इस रवैये से निराश होकर अब पार्टी के लोग कांग्रेस की विचारधारा त्यागकर भाजपा के विचार को स्वीकार कर रहे हैं, उसमें विश्वास जताकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कोई भी आरोप लगाए लेकिन अब उसके नेताओं की इतनी भी विश्वसनीयता नहीं बची है कि जनता उनके आरोपों को स्वीकार करे। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस से अब वे यही कह सकते हैं कि 10 तारीख का इंतजार कीजिए और अपनी तैयारी रखिये मध्यप्रदेश से बाहर जाने की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »