29 Mar 2024, 18:18:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बिहार में 10 लाख नौकरी के लिए जेल से आएंगे पैसे या नकली नोट छापेंगे : नीतीश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2020 12:43AM | Updated Date: Oct 21 2020 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के दस लाख युवओं को नौकरी देने के वादे को लेकर इशारों में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव निशाना साधते हुए सवालिया लहजे में कहा कि इतनी नौकरी देने के लिए क्या पैसे जेल से आएंगे या नकली नोट छापेंगे। 

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार ने गोपालगंज जिले के भोरे, सीवान के जीरादेई और मैरवा, जहानाबाद और पटना के मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मंगलवार को आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सत्ता में आने पर 10 लाख रोजगार देने के राजद के दावों को बेबुनियाद बताया और पूछा, ‘‘रोजगार देने के लिए पैसे कहां से आएंगे। क्या इसके लिए पैसे ऊपर से आएंगे या जेल से या फिर वे लोग नकली नोट छापेंगे।’’ कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने छह लाख से अधिक लोगों को नौकरी दी है और छह से सात लाख लोगों को रोजगार देने की प्रक्रिया में है। उन्होंने कंप्यूटर कौशल और रोजगार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कंप्यूटर कौशल के बिना नौकरी प्राप्त करना बहुत कठिन है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »