19 Apr 2024, 19:14:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उपचुनाव में कांग्रेस को जनता जवाब देगी : विष्णुदत्त शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2020 12:19AM | Updated Date: Oct 17 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव में जनता जवाब देगी। शर्मा इंदौर के सांवेर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता से 15 माह तक छल-कपट और झूठ बोलकर सरकार चलाने वाले कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को जनता जानती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव जबाव जनता ही देगी। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान गरीब और किसानों का दर्द समझते है, महिलाओें-बहनों का दर्द समझते है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार ने किसानों की कर्जमाफी का वादा करके उनका कर्जमाफ नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने सहरिया, भारिया और बैगा जनजातियों के भरण-पोषण के लिए उनके खातों में एक हजार रूपए डलवाना शुरू किया था, जो कांग्रेस की सरकार ने बंद कर दिया। संबल जैसी महत्वाकांक्षी योजना शुरू की थी, जिसको भी इनकी सरकार ने बंद कर दिया। 

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को तीर्थदर्शन कराने के लिए योजना शुरू की थी, जिसे भी कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया। ऐसी एक नहीं कई योजनाएं थीं, जिन्होंने कांग्रेस ने बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 माह कांग्रेस का शासनकाल रहा, लेकिन इन 15 माह में जमकर लूट-खसोट और बंदरवाट के अलावा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने गरीबों के मकानों की चिंता तो कभी नहीं की। इनके कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करीब 2 लाख 43 हजार घर आए, लेकिन इन्होंने 25 प्रतिशत मेचिंग ग्रांट नहीं भरी तो गरीबों के मकान चले गए। कमलनाथ को आईफा अवार्ड की चिंता थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »