29 Mar 2024, 01:17:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुरादाबाद में नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ गैंगरेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2020 7:17PM | Updated Date: Sep 30 2020 7:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के मैनाठेर थाने में नौकरी का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को यहां बताया कि कटघर क्षेत्र निवासी एक महिला मंगलवार को अपने वकील के साथ मैनाठेर थाने पहुंची थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी एक सहेली प्रभात मार्केट में एक डेयरी फर्म में नौकरी करती है। उसका वहां आना-जाना था। इस दौरान रामपुर के शाहबाद क्षेत्र के सागरपुर गांव निवासी बरीश भूरा से मुलाकात हुई।
 
वह मोबाइल नंबर पर काल करने लगा था। मेलमिलाप बढने के बाद बरीश भूरा ने महिला को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उन्होंने बताया कि महिला उसके बहकावे में आ गई। 28 सितंबर को नौकरी दिलाने के बहाने आरोपी महिला को लेकर लालपुर गंगवारी गांव वाले रास्ते पर पहुंचा। वहां उसने फोन करके जर्रार नाम के युवक को बुलाया। इसके बाद दोनों ने महिला को गन्ने के खेत में खींच कर ले गये वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »