20 Apr 2024, 03:24:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उपचुनावों की घोषणा का कमलनाथ ने किया स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2020 3:56PM | Updated Date: Sep 29 2020 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य की 28 सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा का स्वागत किया है। कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए कहा कि कांग्रेस इन उपचुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार है। हमारी पार्टी अब तक 24 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है और शेष उम्मीदवार भी शीघ्र ही घोषित किए जाएंगे। 

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस का परचम इन सीटों पर निश्चित रूप से लहराएगा। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव जनादेश का अपमान और संवैधानिक मूल्यों व लोकतंत्र की हत्या करने वालों को कड़े जवाब के रूप में होगा। निर्वाचन आयोग ने आज उपचुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए कहा कि नौ अक्टूबर को उपचुनाव संबंधी अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकनपत्रों के दाखिले का कार्य प्रारंभ हो जाएगा और यह कार्य 16 अक्टूबर तक चलेगा। नामांकनपत्रों की जांच 17 अक्टूबर को होगी और 19 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद तीन नवंबर को मतदान होगा और 10 नवंबर को मतों की गिनती के साथ ही नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »