29 Mar 2024, 17:15:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पवित्र धार्मिक स्थानों का होगा विकास, मेलों के आयोजन होंगे बेहतर: शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2020 12:31AM | Updated Date: Sep 29 2020 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के पवित्र धार्मिक स्थलों का समुचित विकास होगा। इसी तरह प्रमुख मेलों के बेहतर आयोजन होंगे। इस दिशा में तीर्थ स्थान और मेला प्राधिकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। चौहान ने यह बात मध्यप्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष माखन सिंह चौहान के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर कही।
'
उन्होंने आशा व्यक्त की कि माखन सिंह तीर्थों में होने वाले आयोजनों को भव्य स्वरूप प्रदान देंगे। चौहान ने मालवीय नगर स्थित मेला प्राधिकरण के कार्यालय पहुँचकर अध्यक्ष माखन सिंह को बधाई भी दी। इस अवसर पर पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुउषा ठाकुर और अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »