29 Mar 2024, 06:50:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2020 1:09PM | Updated Date: Sep 27 2020 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व रक्षा मंत्री जसंवत सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 82 साल के थे और पिछले छह साल से कोमा में थे। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के दौरान विभिन्न मंत्रालयों के कैबिनेट मंत्री रहे। उन्होंने 1996 से 2004 के दौरान रक्षा, विदेश और वित्त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का जिम्मा संभाला। 

वर्ष 2014 में भाजपा ने सिंह को राजस्थान के बाड़मेर से लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया था। इसके बाद नाराज सिंह ने पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा मगर हार गए। उसी वर्ष उन्हें सिर में गंभीर चोटें आई, तब से वह कोमा में थे। सिंह ने पहले सेना में रहकर देश सेवा की और बाद में राजनीति का दामन थाम लिया था। सिंह 1980 से 2014 तक सांसद रहे और इस दौरान उन्होंने संसद के दोनों सदनों का प्रतिनिधित्व किया। उनके पुत्र मानवेंद्र सिंह भी राजनीति में हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »