28 Mar 2024, 20:22:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा किसानों के हित में काम किया : भगत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2020 5:58PM | Updated Date: Sep 26 2020 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने शनिवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा किसानों के हित में कार्य किया है। मोदी ने गुजरात मे मुख्यमंत्री रहते हुए सबसे पहले किसानों को 50 पैसे प्रति यूनिट की दर से 8 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का ऐतिहासिक कार्य किया है। भगत वर्चुअल माध्यम से पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गांवों, किसानों और मजदूरों के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किये हैं, जिसके तहत 2014 में चुनाव के समय 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने की घोषणा की थी। आज उसी के परिणाम स्वरूप किसानों के हितों के लिए कृषि अध्यादेश को लाया गया है। प्रधानमंत्री किसान निधि योजना किसानों को सबल करने के लिए चलाई गई है। इस विधेयक से जहां किसानों को मजबूती मिलेगी, वहीं इस बिल के लागू होने से किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि भाजपा हमेशा से किसानों की हितैषी रही है, जबकि कांग्रेस के दिखाने के दांत व खाने के दांतों में अंतर है। जिस बात का कांग्रेस आज विरोध कर रही है, वही बात लागू करने को उन्होंने अपने घोषणा पत्र में कहा है। उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक के विरोध में किसानों को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है। ये विधेयक किसानों के हितों व उनको मजबूत करने के लिए लाया गया है। इससे सभी किसान भाइयों को बताने के लिए भाजपा किसान मोर्चा अक्टूबर प्रथम सप्ताह से व्यापक प्रचार प्रसार के लिए किसानों के बीच में जाएंगे और उनको शिक्षित करेंगे कि इस बिल को लाने का उद्देश्य सिर्फ किसानों को अधिक सशक्त करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा किसानों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »