20 Apr 2024, 02:40:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ऑस्ट्रेलियाई कंपनी का अधिग्रहण करेगी HCL टेक्नोलॉजीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2020 12:48PM | Updated Date: Sep 21 2020 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख स्वदेशी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज इसी क्षेत्र की ऑस्ट्रेलियाई कंपनी डीडब्ल्यूएस लिमिटेड का अधिग्रहण करेगी। डीडब्ल्यूएस ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में कारोबार करती है। मेलबर्न, सिडनी, एडिलेड, ब्रिस्बेन और कैनबेरा में उसके कार्यालय है। वित्त वर्ष 2019-20 में डीडब्ल्यूएस समूह का राजस्व 16.79 करोड़ डॉलर रहा था।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज के उपाध्यक्ष माइकल होर्टन ने कहा ,  ‘‘ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में विस्तार को लेकर हम उत्साहित हैं। हमें विश्वास है कि एचसीएल टेक्नोलॉजीज और डीडब्ल्यूएस की संयुक्त शक्ति से हमारे क्लाइंटों को बेहतर सेवा दे पायेंगे। एचसीएल 20 साल से इस क्षेत्र में निवेश कर रहा है।’’ अधिग्रहण सौदा इस साल दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। दोनों कंपनियों की संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »