28 Mar 2024, 14:59:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुख्यमंत्री शिवराज आज करेंगे इन्दौख बैराज परियोजना का लोकार्पण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2020 12:13AM | Updated Date: Sep 20 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले की मैतपुर तहसील के इंदोख बैराज परियोजना का आज लोकार्पण करेंगे।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान दोपहर 3.35 बजे आगर-मालवा जिले के बड़ौद से प्रस्थान कर 3.50 बजे उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील के ग्राम इन्दौख में जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित छोटी कालीसिंध नदी पर बनाये गये इन्दौख बैराज परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे सायं 4.05 बजे इन्दौख से प्रस्थान कर 4.20 बजे आगर-मालवा जिले के बड़ौद पहुंचेंगे।
 
महिदपुर तहसील के ग्राम इन्दौख में जल संसाधन विभाग द्वारा छोटी कालीसिंध नदी पर इन्दौख बैराज परियोजना का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। परियोजना की लागत 79.03 करोड़ रुपये है। बैराज परियोजना के निर्माण से 6100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जा सकेगी। योजना से महिदपुर एवं बड़ौद तहसील के 23 गांवों के किसान सिंचाई कर सकेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »