01 Jul 2025, 03:38:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश बनाम कोई नहीं : संबित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2020 6:34PM | Updated Date: Sep 18 2020 6:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि बिहार की जनता ही कह रही है कि इस बार का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनाम कोई नहीं  के बीच होगा।

पात्रा ने शुक्रवार को यहां पार्टी के प्रदेश मीडिया कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री कुमार का विकास है तो दूसरी तरफ विपक्ष जेल में है। बिहार की जनता यह कह रही है कि इस बार का विधानसभा का चुनाव मुख्यमंत्री कुमार बनाम कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है और रिकॉर्ड मत से फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में अब बिजली है और लालटेन जलने वाला नहीं है। लोगों ने अपना मन बना लिया है। राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दोनों पुत्रों तेजप्रताप यादव और तेजस्वी प्रसाद यादव के बीच लड़ाई चल रही है। उन्होंने कहा कि राजद के लालटेन में न तेल है और न ही प्रताप।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »