19 Apr 2024, 10:55:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी सरकार असंभव को संभव करके दिखा रहे हैं: कमल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2020 7:33PM | Updated Date: Sep 17 2020 7:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरदा।  मध्यप्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यहां पोषण आहार अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि मोदी ने राष्ट्र निर्माण की दिशा में असंभव को भी संभव करके दिखा दिया है। पटेल ने कहा कि कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने का यह अभियान देश को और अधिक समृद्ध और शक्तिशाली बनाएगा। उन्होंने कहा कि आज दो महान युग पुरुषों का जन्मदिन है, एक भगवान विश्वकर्मा जिन्होंने शिल्प कला दी और दूसरे प्रधानमंत्री मोदी जिन्होंने  देश के सर्वांगीण विकास के लिए  बगैर अवकाश के अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया हैं।
 
उनके द्वारा लिए गए निर्णय देश हित मे अभूतपूर्व और ऐतिहासिक हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि बीसवीं सदी अंग्रेजों की है, लेकिन 21वीं सदी भारत की होगी जिसे हम साकार होते हुए  देख रहे हैं। सशक्त और समर्थ भारत का पुनरुत्थान और पुनर्निर्माण होते पूरी दुनिया देख रही है। भारत के बच्चे युवा, युवती और समाज के सभी वर्गों में स्वाभिमान, पुरुषार्थ, चरित्र और देशभक्ति के चारो गुणों से ओतप्रोत  महान व्यक्तित्व  हमारे प्रेरणास्रोत हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »