24 Apr 2024, 03:36:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

MP : अस्पताल में बड़ी लापरवाही - वार्ड में घंटों तक पड़ रहा कोरोना पॉजिटिव वृद्धा का शव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2020 3:42PM | Updated Date: Aug 15 2020 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिला अस्पताल में आज एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां एक वृद्ध कोरोना पॉजिटिव महिला की सुबह मौत हो जाने पर शव घंटो कोविड-वार्ड में जमीन पर पड़ा रहा। विरोध के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा शव को वहां से हटवाया गया।
 
सूत्रों ने बताया कि जिला अस्पताल के कोविड-वार्ड में आठनेर क्षेत्र की कोरोना संक्रमित वृद्वा ने सुबह दम तोड़ दिया था, जिसके बाद उसका शव घंटो वार्ड में जमीन पर पड़ा रहा। लोगों के विरोध के बाद शव को वार्ड से हटाया गया। इस वार्ड में कोरोना संक्रमित एक प्रसूता भी एक दिन के नवजात के साथ भर्ती है, हालांकि नवजात संक्रमित नहीं है।
 
इस मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा ने बताया कि कोविड-वार्ड में एक वृद्वा की मृत्यु होने की सूचना सुबह मिली थी। इस महिला के परिवार के एक कोरोना संक्रमित पुरूष की एक सप्ताह पहले हमीदिया अस्पताल भोपाल में मौत हो गई थी। 
 
वहीं, अभी भी छह लोग पॉजीटिव होने से उनका उपचार चल रहा है। महिला की मौत होने की जानकारी रिश्तदारों को दे दी गयी है। शव को वार्ड से हटाने में समय लगा है, लेकिन यह लापरवाही नही है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रोटाकाल का पालन करते हुए वृद्वा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »