29 Mar 2024, 04:36:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या 124 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2020 4:28PM | Updated Date: Aug 14 2020 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वैश्विक महामारी कोविड-19 का महाराष्ट्र पुलिस पर जमकर कहर बरपा है और कोरोना वायरस 124 कर्मियों की जान ले चुका है। महाराष्ट्र पुलिस के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 147 पुलिसकर्मियों को संक्रमण हुआ और अब तक 11 हजार 920 कर्मी इसकी चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1235 अधिकारी और 10685 सिपाही हैं। जानलेवा कोरोना वायरस 124 पुलिसकर्मियों की जान ले चुका है। इसमें 11अधिकारी और 113 पुरुष सिपाही हैं। महाराष्ट्र के 2227 पुलिसकर्मी कोरोना से वर्तमान में पीड़ित हैं जिनमें 272 अधिकारी और 1955 सिपाही हैं तथा 952 अधिकारियों और 8617 सिपाहियों सहित 9569 पुलिसकर्मी इसे मात दे चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »