25 Apr 2024, 23:01:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात में भारी से अति भारी वर्षा का दौर जारी, आणन्द में 320 मिमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2020 1:25PM | Updated Date: Aug 14 2020 1:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात में पिछले 24 घंटे में कई स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हुई है और मौसम विभाग की ओर से आगामी तीन दिनों में भी कुछ स्थानों पर ऐसी वर्षा की चेतावनी के बीच आज भी तेज बरसात का दौर जारी है। राज्य आपात संचालन केंद्र की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के सभी 33 जिलों के 251 में से 245 तालुका में वर्षा हुई। इनमे से 21 में 100 मिलीमीटर या अधिक तथा 86 में 50 मिमी अथवा अधिक दर्ज की गयी।
 
सर्वाधिक 320 मिमी मध्य गुजरात के आणन्द  में हुई। सूरत के उमरपाड़ा में 304 मिमी, सुरेंद्रनगर जÞलिे के लख्तर में 219 मिमी, खेड़ा में 200, नर्मदा के देडियापाड़ा में 181, आनंद के बोरसद में 168, पेटलाद में 155 मिमी और सुरेंद्रनगर के वढवाड़ में 153 मिमी वर्षा हुई। आज भी सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक 172 तालुका में वर्षा हुई है  जिसमें सर्वाधिक। 160 मिमी सूरत के मांगरोल में थी। सूरत के ही कामरेज में 116, उमरपाड़ा में 105 और मांडवी में 96 मिमी वर्षा दर्ज की गयी थी।
 
54 तालुका में 25 मिमी या उससे अधिक बरसात हुई है और इसका सिलसिला जारी है। भारी वर्षा और इसकी चेतावनी के बीच एनडीआरएफ की 13 टीमें राज्य भर में राहत और बचाव कार्यों के लिए तैनात की गयी हैं। कल रात ऐसी एक टीम ने मोरबी जलिे के अमरान गांव  में वर्षा के कारण उफनाई एक बरसाती नदी के काजवे पर फंसे आधा दर्जन लोगों को बचाया। बरसात के कारण राज्य भर में मार्ग परिवहन भी प्रभावित हुआ है। 200 से अधिक सड़कें बंद हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »