20 Apr 2024, 04:51:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दो ट्रकों में भिडंत के बाद लगी आग, दो की जलकर मौत तीन घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2020 12:28PM | Updated Date: Aug 13 2020 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में आज सुबह दो ट्रकों की आमने सामने की भिडंत के बाद दोनों वाहनों में लगी आग के दो लोगों की जलकर मृत्यु हो गयी और तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतक दोनों वाहन के चालक बताए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि सिवनी से जबलपुर की ओर जाने वाले मार्ग में छपारा थाना अंतर्गत बंजारी घाटी में सुबह आमने-सामने से आ रहे दो ट्रक आपस में भिड गए।
 
घटना इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रको में आग लग गई और दोनों वाहनों के चालक आग की चपेट में आ गए तथा ट्रक में ही जलने से उनकी मृत्यु हो गयी। वहीं तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें छपारा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »