24 Apr 2024, 16:33:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CM शिवराज ने राजमाता होल्कर का किया स्मरण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2020 12:23PM | Updated Date: Aug 13 2020 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिेह चौहान ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर आज उनका स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि राजमाता होल्कर शासन को सेवा मानकर राजकाज करने वाली थीं। वे उनकी पुण्यतिथि पर उनका स्मरण करते हुए उन्हें प्रणाम करते हैं। चौहान ने कहा कि धर्म पथ पर चलते हुए लोक कल्याण करने वाली राजमाता को उनकी धर्मपरायणता, न्यायप्रियता और वीरता के लिए सदैव याद किया जायेगा। राज्य के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और अन्य मंत्रियों ने भी राजमाता का स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »