29 Mar 2024, 19:30:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सुशांत मामले में शीर्ष अदालत के निर्देशों का पालन करेगी महाराष्ट्र सरकार : देशमुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 12:03AM | Updated Date: Aug 9 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने  शनिवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में उच्चतम न्यायालय के  निर्देश का सरकार अनुसरण करेगी। देशमुख का यह बयान ऐसे समय आया है, जब केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सुशांत की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में  बिहार पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर इस मामले को जांच के लिए अपने  हाथ में ले लिया है। सुशांत गत 14 जून को मुंबई स्थित आपने आवास में मृत  पाये गये थे।

देशमुख ने संवाददाताओं से कहा कि मुंबई पुलिस मामले की जांच बहुत  पेशेवराना ढंग से कर रही है और अब जांच की दिशा शीर्ष अदालत के आदेश पर  निर्भर करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ हम उच्चतम न्यायालय के निर्णय की प्रतीक्षा  कर रहे हैं और हम उसी निर्देशों के तहत काम करेंगे।’’ इससे पहले देशमुख ने सुशांत मामले की सीबीआई जांच की अनुमति देने से इन्कार कर दिया था। रिया ने अपने खिलाफ पटना में दर्ज प्राथमिकी को मुंबई स्थानांतरित  किये जाने की मांग को लेकर उच्चतम न्यायालय ने याचिका दायर की है। न्यायालय  ने इस पर बिहार, महाराष्ट्र और सुशांत के पिता के के सिंह से अपना पक्ष  रखने के लिए कहा है और मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 अगस्त की तिथि  मुकर्रर की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »