29 Mar 2024, 18:40:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ग्रामोद्योग से होगा स्वदेशी आन्दोलन का सपना साकार : भार्गव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2020 3:28PM | Updated Date: Aug 7 2020 3:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योश मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि कुटीर एवं ग्रामोद्योग के माध्यम से ही स्वदेशी आन्दोलन का सपना साकार होगा। भार्गव ने यह बात राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर वल्लभ भवन तीन में हस्तशिल्प विकास निगम द्वारा संचालित मृगनयनी शो-रूम के आऊटलेट के लोकार्पण अवसर पर कही।
 
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के हाथकरघा वस्त्रों की समस्त देश में अलग पहचान है। हमारे प्रदेश के उत्कृष्ट श्रेणी के उत्पादों को बुनने में सिद्धहस्त है। चंदेरी, महेश्वर, सौंसर की भी विशिष्ट पहचान है। हमारे देश के प्रधानमंत्री भी बुनकरों के कौशल की तारीफ करते हैं तथा देश के निवासियों से अधिकाधिक स्वदेशी बुनकरों के उत्पादों का उपयोग करने का आहवान भी कर चुके हैं। भार्गव ने राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर प्रदेश के समस्त हाथकरघा बुनरों को शुभकामनाएं दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »