29 Mar 2024, 10:54:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : गंडक नदी ने 400 एकड़ खेती योग्य भूमि नदी में विलीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2020 2:29PM | Updated Date: Aug 7 2020 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में खड्डा क्षेत्र के महदेवा गांव के  पास तक पहुंची गंडक नदी तेजी से खेतों को काट रही है। अब तक करीब 400 एकड़  खेती लायक जमीन कटकर नदी में विलीन हो चुकी है। आबादी पर बढ़ते खतरे को  देखते हुए ग्रामीण भयभीत हैं। बृहस्पतिवार को तहसीलदार ने बाढ़ खंड के अभियंताओं के साथ कटान का निरीक्षण किया।छितौनी-बगहा  रेल सह सड़क पुल के पास महदेवा गांव बसा है।
 
बिहार को जोड़ने वाले  राष्ट्रीय राजमार्ग के बगल में लगभग चार हजार की आबादी का यह गांव बाढ़ से  प्रभावित है। ग्राम प्रधान जितेंद्र साहनी बताते है कि बाढ़ में 10 दिनों  तक गांव डूबा था। लोग सड़क पर शरण लिए थे। पानी कम होने पर राहत मिली लेकिन  नदी ने कटान शुरू कर दिया है। अब तक करीब 400 एकड़ खेती कट चुकी है। इसमें  लगी धान, केला व गन्ना की फसल नदी में विलीन हो चुकी है।
 
अब गांव से नदी  की दूरी मात्र 50 मीटर ही रह गई है। तहसीलदार  खड्डा डॉ. एसके राय ने कटान स्थल पर पहुंचकर बाढ़ खंड के अभियंताओं के साथ  चर्चा की। तहसीलदार ने बताया कि कटान की जानकारी वरिष्ठ अफसरों को दी गई  है। इस संबंध में बाढ़ खंड के अवर अभियंता रवि कुमार ने  बताया कि नदी के कटान से गांव को खतरा है। यहां नदी व गांव के बीच कोई बांध  नहीं है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »