19 Mar 2024, 11:21:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सुषमा के आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत : शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2020 12:29AM | Updated Date: Aug 7 2020 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। शाह ने ट्विट संदेश में लिखा, ‘‘सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। सुषमा भारतीय राजनीति की बड़ी हस्ती थी, वह असाधारण सांसद और प्रखर वक्ता थी जिन्होंने अपना समूचा जीवन राष्ट्र की सेवा में लगा दिया। उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।’’ उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री के अलावा केन्द्र में संसदीय मामलों, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सूचना एवं प्रसारण और विदेश मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की बागडोर संभाली। स्वराज का निधन 67 साल की उम्र में छह अगस्त 2019 को हुआ था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »