25 Apr 2024, 16:06:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महिला उत्पीड़न के 68,164 शिकायतों का किया गया निस्तारण : नीरा रावत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2020 12:25AM | Updated Date: Aug 7 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश वीमेन पॉवर लाइन-1090 द्वारा विशेष अभियान चलाकर पिछले महीने महिलाओं के प्रति विभिन्न प्रकार के उत्पीड़न से सम्बन्धित 68,164 शिकायतों का निस्तारण किया। अपर पुलिस महानिदेशक/प्रभारी, वीमेन पॉवर लाइन, 1090 नीरा रावत ने गुरूवार को यहां बताया कि जुलाई महीने में वीमेन पॉवर लाइन-1090 द्वारा विशेष अभियान चलाकर महिलाओं के प्रति विभिन्न प्रकार के उत्पीड़न से सम्बन्धित 68,164 शिकायतों का निस्तारण किया। 

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 1,64,918 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 1,05,238 शिकायतें फोन बुलिंग एवं साइबर बुलिंग से संबंधित थीं जिनमें से 68,164 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है साथ ही अवशेष शिकायतों का भी निस्तारण 1090 द्वारा प्राथमिकता से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्टाकिंग एवं अपराध से संबंधित पाये जाने वाले 59,680 शिकायतों को जिला पुलिस, जीआरपी तथा यू0पी0 112 को अंतरित किया गया है।

नीरा रावत ने बताया कि 1090 टीम द्वारा, महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने व ब्लैकमेल कर रूपये ऐंठने वाले दो शातिर अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए इनके विÞरूद्ध भादवि एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत थाना-बाघराय, प्रतापगढ़ में अभियोग पंजीकृत कराकर आरोपियों को गिरफ्तार कराया गया। इन आरोपियों  के विरूद्ध प्रदेश के विभिन्न  जिलों से 37 शिकायतें महिलाओं/लड़कियों द्वारा 1090 में दर्ज करायी गयी थी।

उन्होंने बताया कि वीमेन पॉवर लाइन-1090 में दर्ज शिकायतों में से ऐसी शिकायतें जिसमें सामान्य काउन्सलिंग के उपरान्त भी आरोपी द्वारा पीड़िता को परेशान किया जाना पाया गया उन शिकायतों का निस्तारण 1090 की विशेष टीम द्वारा आरोपी के एफ0एफ0आर0 काउन्सलिंग के माध्यम से किया गया। जुलाई, 2020 में इस प्रकार की प्राप्त कुल 435 शिकायतों में एफ0एफ0आर0 काउन्सलिंग कर पीड़िताओं को राहत पहुंचायी गयी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »