20 Apr 2024, 05:43:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भारत-जापान को आपसी व्यापार एवं कारोबार बढ़ाने की जरुरत : पीयूष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2020 4:36PM | Updated Date: Aug 6 2020 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और जापान के बीच व्यापार और कारोबार बढ़ाने की जरुरत पर बल देते हुए गुरूवार को कहा कि इससे दोनों देश वैश्विक स्तर पर आर्थिक, निवेश तथा भू- राजनैतिक चुनौती से निपट सकते हैं। गोयल ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जापानी कंपनियों के एक ‘रोड़ शो’ को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और जापान के कारोबारी संबंध जांचे परखे हैं और दोनों देशों के कारोबारी एक दूसरे के लिए भरोसेमंद हैं।
 
उन्हेंने कहा कि भारत और जापान के लिए आपसी व्यापार एवं कारोबार बढ़ाना महत्वपूर्ण है। इससे दोनों देश वैश्विक स्तर की किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं। उन्हेंने कहा कि विश्व कोरोना महामारी से उबर रहा है। भारत ने भी रणनीति तैयार की है और सरकार ने भारत को वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षित बनाने के लिए कदम उठायें हैं।
 
सरकार ने मौजूदा चुनौतियों को अवसरों में बदल दिया है और आर्थिक सुधारों के कारण कारोबार के अनुकूल माहौल बनाने में मदद मिली है। जापान और भारत के निकटतम संबंधों का उल्लेख करते हुए श्री गोयल ने कहा कि दोनों देशों के साझे आर्थिक हित हैं और दोनों देशों के बीच संभावनाओं व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। भारत का व्यापक और विशाल बाजार लगातार विकसित हो रहा है। दोनों देश आटोमोबाइल, रसायन, उपभोक्ता वस्तु, खाद्य प्रसंस्करण और डिजीटल में सहयोग कर रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »