29 Mar 2024, 10:46:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राहुल के बाद अब प्रियंका ने की सोज की रिहाई की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2020 4:29PM | Updated Date: Aug 6 2020 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज को तुरंत रिहा करने की मांग की है। श्रीमती वाड्रा ने कहा कि सरकार जम्मू कश्मीर में तानाशाही पर उतर आयी है और वहां लोकतंत्र को कुचला जा रहा है तथा लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाले नेताओं के साथ बदसलूकी जा रही है।
 
सरकार को नजरबंद किए गये सोज को तुरंत रिहा करना चाहिए। उन्होंने कहा ‘‘सैफुद्दीन सोज साहब ने भारतीय लोकतंत्र की प्रक्रियाओं को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। उनके साथ कैदी जैसा व्यवहार करके भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है। जम्मू कश्मीर में एक साल से तानाशाही कायम है। मैं सरकार को याद दिलाना चाहती हूं कि भारत एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य है।
 
पिछले सप्ताह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उनकी रिहाई की मांग करते हुए कहा था कि जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और वहां नेताओं को नजरबंद करके रखा गया है। हालांकि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने उच्च न्यायालय में एक हलफनामा दायर कर कहा था कि सोज को न कभी हिरासत में लिया गया और न ही घर में नजरबंद कर रखा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »