29 Mar 2024, 00:28:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मंदिर का शिलान्यास एक अद्भुत एवं ऐतिहासिक क्षण : ओम बिरला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2020 4:53PM | Updated Date: Aug 5 2020 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा श्री राम जन्मभूमि के मंदिर के ऐतिहासिक भूमि पूजन के अवसर पर देशवासियों को बुधवार को बधाई दी और विश्वास जताया कि राम मंदिर के निर्माण से देश की एकता और आपसी सद्भाव में अभिवृद्धि होगी। बिरला ने अपने फेसबुक पर जारी संदेश में कहा, “प्रभु श्री राम भारत की सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं। देश में प्रभु राम के प्रति गहरी आस्था व निष्ठा है।” उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने जटिल विषय में सौहार्दपूर्ण निर्णय दिया।
 
उसी निर्णय के प्रकाश में आज अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर का शिलान्यास एक अद्भुत एवं ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिक लंबे समय से इस मुहूर्त के लिए प्रतीक्षारत थे। मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ होने के साथ ही देश में दिव्य एवं अलौकिक वातावरण का आभास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर के निर्माण में सभी धर्मों एवं वर्गों के लोगों का सहयोग प्राप्त होने का समाचार सुखद है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राम मंदिर के निर्माण से देश की एकता और आपसी सद्भाव में अभिवृद्धि होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »