23 Apr 2024, 11:38:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रामभक्तों के बलिदान और परिश्रम से प्रारंभ हो रहा यह पुनीत कार्य: CM शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2020 12:13AM | Updated Date: Aug 5 2020 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राममंदिर निर्माण के भूमिपूजन से पूर्व आज कहा कि रामभक्तों के बलिदान और परिश्रम के फल से यह पुनीत कार्य प्रारंभ हो रहा है। चौहान ने अपने ट्वीट के जरिए कहा ‘आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश शासन की वर्चुअल कैबिनेट बैठक के पूर्व अपने साथियों से चर्चा की। लाखों रामभक्तों ने लगभग 500 वर्षों तक भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण हेतु संघर्ष किया।
 
उनके बलिदान और परिश्रम का फल है कि यह पुनीत कार्य प्रारम्भ हो रहा है। उन्होंने कहा ‘मैं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस के सरसंघचालक परमपूज्य मोहन भगवत, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को प्रणाम करता हूँ। आपके साथ सारा देश है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे सामने यह संकल्प पूर्ण हो रहा है।’
 
मुख्यमंत्री ने कहा ‘श्रीराम जन्मभूमि का आंदोलन जब चल रहा था, तो भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी जी के नेतृत्व में रथयात्रा निकली थी। हम में से अनेक साथी इस आंदोलन में सम्मिलित रहे। हम 1991 में कारसेवा के लिए अयोध्या जाते समय हनुमना के आगे उत्तर प्रदेश की सीमा में गिरफ्तार हुए।’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »