29 Mar 2024, 02:03:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुख्यमंत्री शिवराज को अनुरोध, कहा- 4 अगस्त की रात में दीपमालाएं जलाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2020 12:33AM | Updated Date: Aug 3 2020 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोंपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ होने पर पूरे देशवासी प्रसन्न हैं। उन्होंने सभी से चार अगस्त की रात्रि में अपने अपने घर पर दीपमालाएं और विद्युत बल्व की लड़यिां लगाने का अनुरोध किया है। चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा है 'हम पर प्रभु श्रीराम की असीम कृपा है। राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे आराध्य हैं, राम हमारे भगवान हैं और राम भारत की पहचान हैं।
 
मैं और देश-प्रदेश की जनता पाँच अगस्त की उस शुभ घड़ी का इंतजर कर रहे हैं जिसके लिए असंख्य लोगों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया।' उन्होंने लिखा है 'हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे सामने भगवान राम की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण प्रारम्भ हो रहा है। हम पर प्रभु राम की असीम कृपा है। राम हमारे रोम-रोम में रमें हैं, राम हमारी हर साँस में बसे हैं। मंदिर के निर्माण के साथ ही देश में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रामराज्य आएगा। सारा देश गदगद और प्रसन्न है।
 
मेरी सभी से अपील है, चार अगस्त की रात को अपने-अपने घर दीपमालाएँ और विद्युत बल्ब की लड़यिाँ जलाएं।'  चौहान ने लिखा है 'हम प्रत्यक्ष रूप से अयोध्या नहीं जा सकते, लेकिन घर पर रहकर ही भगवान राम की पूजा करें, सुंदरकांड का पाठ करें।' मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है 'ओरछा में रामराजा विराजते हैं, ये ही राजा हैं प्रदेश के, 4 और 5 अगस्त को रामराजा मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाएगा। राम राजा मंदिर में पुजारीगणां द्वारा विशेष पूजा अर्चना होगी। कोरोना संक्रमण न हो, इसलिए सभी ओरछावासी घर पर ही रहकर रामराजा की पूजा आराधना कर दीपोत्सव मनाएं।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »