24 Apr 2024, 07:33:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रदेश की महिलाएं स्वस्थ्य भारत के सपने को साकार कर रही हैं : शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 12:33PM | Updated Date: Jul 15 2020 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं मास्क और सैनिटाइजर बनाकर स्वस्थ्य भारत के सपने को सतत साकार कर रही है। मध्यप्रदेश उनका अभिनंदन करता है। चौहान ने ट्वीट कर कहा है ‘प्रदेश की हमारी बहनें करोड़ों मास्क और लाखों लीटर सैनिटाइजर एवं हजारों पीपीई किट बनाकर आत्मनिर्भर तथा स्वस्थ भारत के सपने को सतत साकार कर रही हैं। यह हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से ही संभव हुआ है। मध्यप्रदेश उनका अभिनंदन करता है।
 
मोदी जी के युवाओं को कुशल बनाकर आत्मनिर्भर बनाने के पवित्र ध्येयों को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश संकल्पित है। 'स्किल इंडिया मिशन' में हम अपने राज्य के युवाओं को कुशल बनाकर आत्मनिर्भर भारत की नींव को सतत मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा ‘मोदी जी के नेतृत्व में देश तीव्रतम गति से विकास पथ पर अग्रसर है। प्रत्येक वर्ग के कल्याण के साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उनके संकल्प को साकार करने में मध्यप्रदेश पूरी ताकत के साथ जुटा है। हम सब उनके महान सपनों को पूरा करेंगे ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »