29 Mar 2024, 04:45:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

LNJP में दिल्ली का दूसरा प्लाज्मा बैंक शुरू, केजरीवाल बोले - अब हालात....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 12:50PM | Updated Date: Jul 14 2020 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप अभी भी बढ़ता ही जा रहा है। राजधानी दिल्ली का भी हाल काफी बुरा है। इसी कड़ी में राजधानी में कोरोना मरीजों की मदद के लिए दूसरा प्लाज्मा बैंक भी बन कर तैयार हो गया है। लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में दिल्ली का दूसरा प्लाज्मा बैंक मंगलवार से शुरू हो गया। 
 
इस प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्लाज्मा डोनेट करने वालों से बातकर उनका मनोबल बढ़ाया और गौरव पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव रेट और डेथ रेट में कमी आ रही है, लेकिन लोगों को इससे संतुष्ट नहीं होना चाहिए, क्योंकि कोरोना का कुछ पता नहीं है, ये कल फिर से बढ़ सकता है। इसलिए हमें हमेशा सावधानी बरतनी होगी। हमें हमेशा मास्क पहनना है, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है और अपने हाथ धोते रहना है। ये जो दर कम हुई है इसमें सबका सहयोग और टेस्टिंग बढ़ाने से हुई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »