29 Mar 2024, 04:38:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लोग विदेश जाने के लिये केवल सूचीबद्ध वैध एजेंटों की सेवाएं लें : अरोड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2020 2:45PM | Updated Date: Jul 9 2020 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजने तथा ऐसे गोरख धंधे में लगे एजेंटों पर नकेल कसने और इनके प्रति लोगों को आगाह करते हुये उनसे केंद्र और राज्य सरकार की वेबसाईट पर वैध एजेंटों से सम्पर्क करने की सलाह दी है। राज्य में अवैध एजेंटों पर नकेल कसने के लिये राज्य सरकार द्वारा गठित ‘विशेष जांच दल’ (एसआईटी) की प्रमुख भारती अरोड़ा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की वेबसाईट पर विदेशों में भेजने के लिए वैध एजैंटों की सूची जारी की गई है।
 
राज्य का कोई भी इच्छुक व्यक्ति विदेश जाने के लिए इनकी मदद ले सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गठित एसआईटी राज्य के लोगों को अवैध एजेंटों से बचाने, अवैध रूप से विदेश भेजने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। श्रीमती अरोड़ा के अनुसार गृहमंत्री अनिल विज की अनुशंसा पर इस कमेटी में पुलिस अधीक्षक स्तर के छह अन्य अधिकारी शामिल किये गये हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति केंद्र या राज्य सरकार की वेबसाईट पर विदेश भेजने वाले वैध एजैंटों की सूची देख कर इनकी सेवाएं ले सकते हैं।
 
उन्होंने बताया कि उक्त वेबसाईटस पर वैध एजैंटों की सूची को प्रतिदिन अपडेट किया जाता है। जो भी व्यक्ति विदेश जाने के इच्छुक हैं उन्हें वेबसाईट में दिए गए नियमों को अच्छी प्रकार से पढ़ लेना चाहिए ताकि वे किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बच सकें। वेबसाईट पर 15 वैध एजैंटों के नाम एवं पते दिए गए हैं जो राज्य के भिवानी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, हिसार, करनाल, सिरसा और कुरूक्षेत्र जिले में हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »