29 Mar 2024, 20:10:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिग्विजय सिंह ने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2020 1:49PM | Updated Date: Jul 9 2020 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उत्तरप्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की उज्जैन में 'गिरफ्तारी' पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया है। सिंह ने ट्वीट में लिखा है 'यह तो उत्तरप्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने के लिए एक प्रायोजित सरेंडर लग रहा है। मेरी सूचना है कि मध्यप्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के सौजन्य से यह संभव हुआ है।
 
जय महाकाल।' सिंह ने इसी से जुड़े एक अन्य ट्वीट में लिखा है 'शिवराज जी आप बिना किसी कारण श्रेय ले रहे हैं। इसका श्रेय तो आपके गृह मंत्री जी को देना चाहिए।' इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर एक ट्वीट में लिखा है 'जिनको लगता है महाकाल की शरण में पाप धुल जाएंगे, उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं।' इसी ट्वीट के संदर्भ में दिग्विजय सिंह ने श्रेय संबंधी ट्वीट किया है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »