18 Apr 2024, 12:32:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कुख्यात अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उज्जैन पुलिस को बधाई : CM शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2020 1:11PM | Updated Date: Jul 9 2020 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चौहान ने उज्जैन पुलिस को उत्तरप्रदेश के कानपुर में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की हत्या के आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर बधाई दी है। चौहान ने ट्वीट कर लिखा है‘ मैंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से बात कर ली है। शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
 
मध्यप्रदेश पुलिस, विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी। विकास दुबे की गिरफ्Þतारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई। जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएँगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। उन्होंने लिखा है हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »