28 Mar 2024, 22:27:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात में दो विधायकों को कोरोना, पूर्व मंत्री वेंटिलेटर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2020 3:50PM | Updated Date: Jul 7 2020 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात में दो और विधायकों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सत्तारूढ़ भाजपा के सूरत जिले के कामरेज के विधायक वी डी झालावाड़यिा तथा बनासकांठा जिले के वाव की महिला कांग्रेस विधायक गनीबेन ठाकोर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व में कोरोना संक्रमित पाये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी को सांस लेने में तकलीफ के चलते अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में आज से जीवनरक्षक प्रणाली यानी वेंटिलेटर पर रखा गया है।
 
हालांकि उनकी तबीयत अब स्थिर बनी हुई है। उन्हें पिछले माह के उतरार्द्ध में कोरोना संक्रमित पाया गया था। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकरंसिंह वाघेला भी कोरोना संक्रमित पाये गये थे। भाजपा और कांग्रेस के कुछ अन्य विधायक भी पूर्व में कोविड 19 संक्रमण के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। ज्ञातव्य है कि गुजरात में अब तक कोरोना के 37 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और इनमें से 1970 से अधिक की मौत भी हो चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बदरूद्दीन शेख भी मृतकों में शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »