28 Mar 2024, 22:24:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना से लखनऊ के पूर्व उप महापौर अभय सेठ का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2020 6:38PM | Updated Date: Jul 6 2020 6:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। कोरोना वायरस की चपेट में आकर सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पूर्व उप महापौर अभय सेठ का निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों ने यहां बताया कि आज लखनऊ के पूर्व उप महापौरअभय सेठ का निधन कोरोना वायरस की चपेट में आकर हो गया है। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें 10 दिन पहले पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
बुखार व सर्दी-जुकाम के बाद सेठ की जांच कराई गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज को शुगर व दिल की गंभीर बीमारी भी थी। उनके दिल की बाईपास सर्जरी भी हुई थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के पूर्व उप महापौर अभय सेठ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »