29 Mar 2024, 15:23:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

व्यक्ति, देश और समाज निर्माण में गुरुजनों की अहम भूमिका : प्रेमचन्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2020 2:43PM | Updated Date: Jul 4 2020 2:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाच्च स्थान दिया गया है। व्यक्ति, देश और समाज के निर्माण में गुरूजनों की अहम भूमिका है। अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि जीवन में गुरु के महत्व से भावी पीढ़ी को परिचित कराने के लिए यह आदर्श अवसर है।
 
गुरु-पूजन का यह पर्व हमें सत्मार्ग पर ले जाने वाले उन महापुरुषों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता अर्पित करने की प्रेरणा देता है, जिन्होंने अपने ज्ञान, त्याग और तपस्या से समाज, राष्ट्र और विश्व को नई राह दिखाई। उन्होंने गुरुओं के प्रति श्रद्धा भाव और सम्मान बनाए रखने की अपील की है, ताकि ज्ञान और संस्कारों की धरोहर की रक्षा की जा सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »