18 Apr 2024, 22:28:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भोपाल में 51 नए कोरोना संक्रमित, 3000 के पार हुई संख्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2020 2:00PM | Updated Date: Jul 4 2020 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण के 51 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 3000 पार हो गयी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार लगभग 1350 सैंपल की जांच में से 51 कोरोना संक्रमित पाए गए और आज सुबह तक संख्या 3040 हो गयी। इनमें से 2401 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। आज तक 105 कोरोना संक्रमितों को बचाया नहीं जा सका। शेष लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले में भोपाल, इंदौर के बाद दूसरे स्थान पर है। इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामले पांच हजार के करीब पहुंच गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »