28 Mar 2024, 18:37:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई में आज सुबह से भारी बारिश, दो दिन ओर होगी....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2020 7:55PM | Updated Date: Jul 3 2020 7:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कोंकण के अधिकतर हिस्सों में आज सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण कहीं-कहीं यातायात प्रभावित हुआ है। मुंबई और उपनगरों के अलावा ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में गरज के साथ भारी बारिश हो रही है।
 
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) आपदा नियंत्रण के अधिकारियों ने कहा कि दक्षिणी मुंबई के अधिकांश हिस्सों में चार सेमी से छह सेंटीमीटर बारिश हुई, जिससे कुछ स्थानों पर जलभराव हुआ और यातायात  बाधित हुआ। कफ परेड, भूलाभाई देसाई रोड, वर्ली, दादर, परेल, चीरा बाजार, मस्जिद बंदर और आसपास के इलाके में तेज बारिश के कारण जल जमा होने की सूचना है।
 
उपनगरों में, अंधेरी सबवे पर जल होने से यातायात रूक गया और साथ ही  बोरीवली, मलाड और जोगेश्वरी क्षेत्रों में वाहन की गति धीमी हो गई। मुलुंड, भांडुप और पवई में भी अच्छी बारिश हुई, लेकिन अभी तक सामान्य जीवन के किसी भी व्यवधान की कोई सूचना नहीं है। 
मुंबई मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मुंबई और कोंकण में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है, जिसमें लोगों को चेतावनी दी गई है कि जब तक जरूरी नहीं हो बाहर नहीं जाएं। मौसम विभाग ने उत्तर-दक्षिण महाराष्ट्र के अलावा तटीय कोंकण के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार,शनिवार और रविवार को तेज बारिश की चेतावनी दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »