29 Mar 2024, 12:44:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर: भाजपा विधायक के एक समर्थक ने आत्मदाह का किया प्रयास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2020 12:21AM | Updated Date: Jul 3 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के क्षेत्र क्रमांक दो से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रमेश मेंदोला को मंत्री नहीं बनाए जाने से आहत एक समर्थक ने आज आत्मदाह का प्रयास किया। शहर के छावनी क्षेत्र स्थित भाजपा कार्यालय के सामने अचानक हुए इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक को हिरासत में लिया।
 
युवक स्वयं को रमेश मेंदोला का समर्थक बताते हुये श्री मेंदोला के समर्थन में नारे लगा रहा था। मंत्रिमंडल विस्तार में विधायक श्री मेंदोला को मंत्री बनाये जाने की अटकलों को लेकर उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित थे। कल इसी क्रम में श्री मेंदोला के समर्थको ने एक जश्न का आयोजन भी उनके गृह क्षेत्र में किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »