28 Mar 2024, 19:44:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

औरंगाबाद में कोरोना वायरस के 206 नए मरीज मिले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2020 6:15PM | Updated Date: Jul 2 2020 6:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की त्रासदी महाराष्ट्र में बढ़ती ही जा रही है और आज सुबह औरंगाबाद जिला में कोरोना के 206 नये मरीज मिले। जिला प्रबंधन सूत्रों के अनुसार औरंगाबाद जिले में अब कोरोना वायरस के कुल 5988 मरीज हो गये हैं। आज जो नये 206 कोरोना के मरीज मिले हैं उसमें से 122 पुरूष और 83 महिलाएं शामिल हैं। जिले में अब तक कोरोना वायरस के 2857 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि इलाज के दौरान 271 मरीजों की मौत हो गयी। वर्तमान में 2860 मरीज इलाज करा रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »